, ,

आईपीएल में ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

ऑनलाइन सट्टेबाजों के विरुद्ध एसटीएफ ने की तीसरी बड़ी कार्रवाई देहरादून। ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाज गिरोह के खिलाफ उत्तराखंड एसटीएफ की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। पहले हरियाणा के गुरुग्राम फिर ऋषिकेश और अब उसके बाद देहरादून के आईटी पार्क में से चल रहे आईपीएल सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश कर STF ने 4 बुकी को लाखों की नकदी…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

  • ऑनलाइन सट्टेबाजों के विरुद्ध एसटीएफ ने की तीसरी बड़ी कार्रवाई

देहरादून। ऑनलाइन आईपीएल सट्टेबाज गिरोह के खिलाफ उत्तराखंड एसटीएफ की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। पहले हरियाणा के गुरुग्राम फिर ऋषिकेश और अब उसके बाद देहरादून के आईटी पार्क में से चल रहे आईपीएल सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश कर STF ने 4 बुकी को लाखों की नकदी सहित गिरफ्तार किया है ।एसटीएफ के गिरफ्त में आए सट्टेबाज गिरोह के 2 सदस्य मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। जबकि दो अन्य देहरादून के रहने वाले हैं। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों से 12 मोबाइल फोन, 01 लैपटॉप,01 टैब, 01 केलकुलेटर, 02 सट्टे के रजिस्टर और ₹1,29,000 सट्टे की नकदी की गई बरामद । अभियुक्तों के कब्जे से दो रजिस्टर भी बरामद हुए हैं जिनमें अभियुक्तों ने प्रत्येक दिन के पृष्ठ पर व्यक्तियों के नाम वार लगाई गई सट्टे की धनराशि का विवरण अंकित किया गया है दोनों रजिस्टरों में लाखों रुपए की धनराशि अंकित पाई हुई है। रजिस्टरों में जिन व्यक्तियों के नाम अंकित है उनके संबंध में भी जानकारी की जा रही है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें