, ,

गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी कार, एक की मौत और तीन घायल

उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर भटवाड़ी से हर्षिल गंगोत्री की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। डबरानी व गंगनानी के बीच हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।घायलों को सीएचसी भटवाड़ी में प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर भटवाड़ी से हर्षिल गंगोत्री की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। डबरानी व गंगनानी के बीच हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।घायलों को सीएचसी भटवाड़ी में प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात साढ़े नौ बजे एक कार हर्षिल गंगोत्री की ओर जा रही थी जो डबरानी व गंगनानी के बीच अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में हर्ष मिश्रा (32) निवासी औरैया, उत्तर प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रितेश उर्फ अंशुल, रमेश सिंह व विशाल कुशवाहा निवासी औरैया उत्तर प्रदेश घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक व घायलों को निकाला।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें