, ,

चमोली : कार खाई में गिरी, एक की मौत, तीन घायल

तीन लोग गंभीर रूप से घायल ग्वालदम। जूनीधार-गोठिण्डा-पार्था मोटर मार्ग पर मंगलवार देर शाम एक कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिस कारण मौके पर ही एक कार सवार व्यक्ति की मौत हो गई। अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को ग्रामीणों की मदद से खाई से…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

तीन लोग गंभीर रूप से घायल

ग्वालदम। जूनीधार-गोठिण्डा-पार्था मोटर मार्ग पर मंगलवार देर शाम एक कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिस कारण मौके पर ही एक कार सवार व्यक्ति की मौत हो गई। अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को ग्रामीणों की मदद से खाई से निकालकर 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में भर्ती किया गया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम एक आल्टो कार थराली से गोठिण्डा जा रही थी। मोड़ पर असंतुलित होकर कार खाई में गिर गई, जिससे इसमें सवार हरि राम पुत्र उमेद राम 50 की मौके पर ही मौत हो गई। कुन्दन राम पुत्र सोबन राम 40, चन्दन राम पुत्र सोबन राम 25 निवासी जूनीधार एवं दिक्की राम दिकपाल राम पुत्र मखरू राम 52 निवासी हरिनगर लेटाल गंभीर रूप से घायल हो गये।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें