, , , , , ,

उत्तराखंड में बारिश बनी आफत

बदरीनाथ हाईवे सहित कई जगह मार्ग अवरुद्ध 24 घंटे में तेज गर्जनाओं के साथ बारिश की संभावना मौसम विभाग ने किया ऑरेंज अलर्ट जारी देहरादून। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बुधवार देर रात से गुुरुवार सुबह तक रुक-रुककर बारिश हो रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में चमोली सहित कई स्थानों पर बारिश हो रही है। जिस…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

  • बदरीनाथ हाईवे सहित कई जगह मार्ग अवरुद्ध
  • 24 घंटे में तेज गर्जनाओं के साथ बारिश की संभावना
  • मौसम विभाग ने किया ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बुधवार देर रात से गुुरुवार सुबह तक रुक-रुककर बारिश हो रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में चमोली सहित कई स्थानों पर बारिश हो रही है। जिस कारण बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है। नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से बारिश जारी है। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे फकोट के पास यातायात के लिए बाधित हो गया है। फकोट में चट्टान से हाईवे पर बोल्डर और भारी मलबा आने से यहां भी मार्ग बंद हो गया है। उधर, पिथौरागढ़, नैनीताल, लोहाघाट, बागेश्वर, चंपावत और रामनगर में बुधवार से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटे में राज्य के कई पर्वतीय इलाकों में तेज बौछारों के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। राजधानी दून में अगले चैबीस घंटे के भीतर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें