,

उत्तराखंड: भारी बारिश से धारचूला में 7 मकान ध्वस्त

दो लोगों के शव मलबे से निकाले, 5 लोग लापता सीएम धामी ने डीएम से बात कर राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में रविवार देर रात मूसलाधार बारिश ने कहर बरपा दिया है। धारचूला के जुम्मा गांव में जामुनी तोक में पांच और सिरौउड़यार तोक में दो आवासीय मकान…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

  • दो लोगों के शव मलबे से निकाले, 5 लोग लापता
  • सीएम धामी ने डीएम से बात कर राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में रविवार देर रात मूसलाधार बारिश ने कहर बरपा दिया है। धारचूला के जुम्मा गांव में जामुनी तोक में पांच और सिरौउड़यार तोक में दो आवासीय मकान ध्वस्त हो गए हैं। मलबे से दो लोगों के शव बरामद कर लिए हैं पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि देर रात जुम्मा गांव में अतिवृष्टि के कारण सात लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना मिली थी। सूचना के तत्काल बाद घटना क्षेत्र में राजस्व, एसएसबी, पुलिस, एसडीआरएफ और रेस्क्यू टीम रवाना हो गई है। एनडीआरएफ भी क्षेत्र में भेजी गई है। इस दौरान टीम ने गांव से दो शव बरामद किए हैं। डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर मौके पर राहत एवं बचाव कार्य कराने के साथ ही क्षेत्र में राहत सामग्री भेजने के निर्देश भी दिए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ डॉ. आशीष चौहान से फोन पर बात कर जुम्मा गांव में भारी बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली। सीएम ने जिलाधिकारी

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें