,

हल्द्वानी: प्रेमिका के साथ होटल में ठहरे युवक की संदिग्ध हालात में मौत, शक्ति वर्धक गोली खाने की आशंका

नैनीताल। हल्द्वानी में एक होटल में महिला मित्र के साथ ठहरे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज के चलते युवक की तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। हल्द्वानी के होटल में महिला मित्र के साथ ठहरे युवक की संदिग्ध मौत जानकारी के अनुसार, गौलागेट,…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

2 minutes

पढ़ने का समय

नैनीताल। हल्द्वानी में एक होटल में महिला मित्र के साथ ठहरे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज के चलते युवक की तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।

हल्द्वानी के होटल में महिला मित्र के साथ ठहरे युवक की संदिग्ध मौत

जानकारी के अनुसार, गौलागेट, राजपुरा निवासी 32 वर्षीय युवक एक पेसमेकर सेंटर में काम करता था। उसकी कई साल पहले शादी हो चुकी थी और उसके दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली निवासी 30 वर्षीय महिला से उसकी पुरानी दोस्ती थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की बात भी सामने आई है।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम महिला बस से दिल्ली से हल्द्वानी पहुंची थी। इसके बाद दोनों ने शहर के एक होटल में कमरा लिया। आरोपों और शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रात में युवक ने शक्तिवर्धक दवाओं का सेवन किया, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह अचेत हो गया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

युवक की हालत बिगड़ने पर महिला ने होटल के कर्मचारियों की मदद से उसे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और होटल के कमरे की जांच की। इस दौरान कमरे से दवाएं बरामद की गई है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मौत की परिस्थितियों को लेकर विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। मामले को लेकर एसएचओ विजय सिंह मेहता का कहना है कि युवक के साथ मौजूद महिला भी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें