,

उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड के वकील को धमकी भरा पत्र

नैनीताल। अंकिता भंडारी हत्याकांड प्रकरण पर केस की पैरवी कर रहे हाई कोर्ट के वकील नवनीश नेगी को मारने की धमकी मिली है। इस पर वकीलों में आक्रोश है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। हाई कोर्ट के अधिवक्ताओं ने बार सभागार में पत्रकार वार्ता कर सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

नैनीताल। अंकिता भंडारी हत्याकांड प्रकरण पर केस की पैरवी कर रहे हाई कोर्ट के वकील नवनीश नेगी को मारने की धमकी मिली है। इस पर वकीलों में आक्रोश है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। हाई कोर्ट के अधिवक्ताओं ने बार सभागार में पत्रकार वार्ता कर सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग उठाई है।

अधिवक्ता नेगी के मुताबिक पत्र में उन्हें पहले हादसे का शिकार बनाने और फिर हमला करने की धमकी दी गई है। पत्र कई भाषाओं में लिखा गया है और गूगल से किए गए अनुवाद में इसकी भाषा धमकी भरी है।

पुलिस को तहरीर देने के साथ ही पत्र और लिफाफा भी जांच के लिए सौंपा है। साथ ही बार एसोसिएशन से भी मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। अधिवक्ताओं का कहना है कि धमकियों के जरिए न्याय की लड़ाई को प्रभावित करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनका कहना है कि वकील बिना भय के न्यायालय में अपनी जिम्मेदारी निभा सकें, इसके लिए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। कई राज्यों में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो चुका है, ऐसे में उत्तराखंड में भी इसी विधानसभा सत्र में एक्ट लाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

इस दौरान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत, पूर्व अध्यक्ष एमसी पंत, महासचिव सौरव अधिकारी, पूर्व सांसद डा. महेंद्र पाल, भुवनेश जोशी आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें