उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

 उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। छेनागाड़ से करीब दो किलोमीटर ऊपर मथ्यागांव के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि आपदा कंट्रोल रूम को मथ्यागांव के समीप वाहन दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना प्राप्त होते ही DDRF और SDRF की रेस्क्यू टीमों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन में रोहित पुत्र जगत सिंह, उम्र 26 वर्ष, मोहन सिंह पुत्र भाग सिंह, उम्र 65 वर्ष तथा विनोद सिंह पुत्र दरमान सिंह, उम्र 42 वर्ष सवार थे। रेस्क्यू के दौरान रोहित घायल अवस्था में मिले, जबकि मोहन सिंह और विनोद सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। घायल रोहित को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं दोनों मृतकों के शवों को रेस्क्यू कर आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया।

Khabri Bhula

Related post