, ,

कोटद्वार में बारिश का कहर, मकान ढहने से मलबे में दबे चार लोग…

कोटद्वार। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम हर दिन अपना मिजाज बदल रहा है। जिसके कारण पहाड़ी इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग हर दिन बारिश को लेकर अलर्ट जारी करता है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन के साथ ही दूसरे विभाग एहतियात बरतने के निर्देश देते हैं। व​हीं कोटद्वार द्वारीखाल ब्लॉक के मेहरगांव…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

कोटद्वार। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम हर दिन अपना मिजाज बदल रहा है। जिसके कारण पहाड़ी इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग हर दिन बारिश को लेकर अलर्ट जारी करता है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन के साथ ही दूसरे विभाग एहतियात बरतने के निर्देश देते हैं। व​हीं कोटद्वार द्वारीखाल ब्लॉक के मेहरगांव (भलगांव) में भारी बारिश से एक मकान ढह गया। हादसे में तीन लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है। बचाव दल रेस्क्यू में जुट गया है। प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से भारी बारिश का सिलसिला जारी है।

बीती रात से पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का कहर जारी है। निरंतर हो रही बारिश से सिलगाड़ व लंगूरगाड़ नदियों का जलस्तर खतरे की स्थिति में पहुंच गया है। सरुडा़ गांव में पंचायत घर, व खोह नदी के तट पर बने आशियानों को खतरा बना हुआ है।

लंगूरगाड़ नदी से सुभाष बाजार वार्ड का कंडवाल मोहल्ला भी नदी के प्रवाह से खतरे में है। पुलिस प्रशासन की ओर से निगरानी रखी जा रही है। एनएच 534 में कई जगह भूस्खलन होने से यातायात आवाजाही ठप हो गई है। रपटे में भी जलस्तर बढ़ने से स्थिति संवेदनशील बनी हुई है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें