, ,

उत्तराखंड: टैंकर ने तीन छात्रों को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर घायल

ऊधमसिंह नगर। काशीपुर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। स्कूल जा रहे तीन छात्रों को पीछे से आए तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में 15 वर्षीय छात्र शिवम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

ऊधमसिंह नगर। काशीपुर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। स्कूल जा रहे तीन छात्रों को पीछे से आए तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में 15 वर्षीय छात्र शिवम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

बृहस्पतिवार की सुबह बाइक से 16 वर्षीय शिवम पुत्र मनोज निवासी मुस्काम पुर परमानंद पुर अपने दो सहयोगी अक्षय और वासु के साथ पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बरखेड़ी पढ़ने जा रहे थे। शिवम और अक्षय दसवीं का छात्र है, जबकि वासु ग्यारहवीं का छात्र है।

बताया जा रहा है कि परमानंदपुर के पास सब्जी से भरी पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चला रहे शिवम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों छात्र घायल हो गए, जिनका सरकारी अस्पताल काशीपुर में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप चालक हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें