, ,

उत्तराखंड: प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त गंभीर रूप से घायल; क्षेत्र में तनाव

नई टिहरी। थाना लंबगांव क्षेत्र के अंतर्गत प्रतापनगर के खोलगढ़ गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक 18 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक का एक दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती कराया गया है।…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

नई टिहरी। थाना लंबगांव क्षेत्र के अंतर्गत प्रतापनगर के खोलगढ़ गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक 18 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक का एक दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है।

रात को फोन कर बुलाया

प्रतापनगर के देवल गांव निवासी पीड़ित पिता धनपाल लाल ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे उनके पुत्र कीर्तन को खोलगढ़ गांव की एक युवती के फोन से कॉल कर बुलाया गया था। आरोप है कि प्रेम प्रसंग से नाराज युवती के पिता ने अपनी बेटी के साथ मिलकर कीर्तन और उसके दोस्त दिवाकर पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

हमले के बाद दोनों युवक रातभर लहूलुहान हालत में मौके पर ही पड़े रहे। सुबह स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और कीर्तन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौंड ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दिवाकर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय बौराड़ी रेफर किया गया है।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

शव उठाने से परिजनों का इन्कार

मृतक कीर्तन का शव फिलहाल सीएचसी लंबगांव में रखा गया है। न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने शव उठाने से इन्कार कर दिया है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें