, ,

हरिद्वार: पेड़ से लटका मिला महिला का शव, मची सनसनी

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के जियापोता इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 35 वर्षीय महिला का शव पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप घटना मंगलवार दोपहर की है। कनखल थाना क्षेत्र के जियापोता इलाके में…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के जियापोता इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 35 वर्षीय महिला का शव पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

घटना मंगलवार दोपहर की है। कनखल थाना क्षेत्र के जियापोता इलाके में एक महिला का शव बगीचे में पेड़ से लटका मिला। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पर पहुंच गई है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें