उत्तराखंड: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, BJP नेता पर आरोप
उत्तराखंड: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, BJP नेता पर आरोप
चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले से शर्मसार कर देने वाली घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर मेहंदी की रस्म में शामिल होने गई एक नाबालिक छात्रा को तीन युवकों ने अपनी हवस का शिकार बनाया है।
बुधवार को चंपावत कोतवाली में एक पिता ने तहरीर देकर तीन लोगों पर उसकी नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। तहरीर में पिता ने बताया है वह एक बीमार व्यक्ति हैं। उनका इलाज कराने के लिए उनकी बेटी उन्हें गांव से चंपावत लाई थी। बताया कि पांच मई 2026 को उनकी नाबालिग बेटी शाम को घर वापस नहीं लौटी। मैंने फोन में पूछा तो उसने बताया लगभग दोपहर 2:30 बजे युवक विनोद सिंह रावत उसे शादी में सल्ली ले गया है। जो उससे पिछले कुछ समय से बात करता था।
तहरीर में पिता ने बताया जब देर रात तक उनकी बेटी घर वापस नहीं लौटी तो उनके बेटी को कॉल किया गया लेकिन उसका फोन नहीं लगा। देर रात 1:28 पर उनकी बेटी ने उन्हें कॉल की इसके तुरंत बाद उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा।
बताया कि स्थानीय लोगों और पुलिस की खोज बीन के बाद सुबह 4:00 बजे उनकी नाबालिग बेटी एक कमरे डेयरी में बंधी हुई और नग्न अवस्था में मिली। पूछताछ में उनकी बेटी ने बताया सल्ली निवासी तीन लोगों ने उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में बताया कि आरोपियों ने धारदार हथियार चाकू और बसुला उनकी बेटी के गले में रखकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
इसके बाद तीनों आरोपियों ने उनकी नाबालिग बेटी को रस्सी से बांध कर नग्न अवस्था में कमरे में ताला लगाकर बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूरन सिंह रावत, विनोद सिंह रावत, नवीन सिंह रावत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(2) (दुष्कर्म), 127(2), 351(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
