उत्तराखंड विधानसभा विशेष सत्र, महिला आरक्षण पर कांग्रेस ने किया विधानसभा का घेराव
महिला आरक्षण बिल को लेकर सदन में हो रही चर्चा, सीएम धामी के संबोधन पर विपक्ष ने काटा हंगामा
लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने वाले बिल के गिरने के बाद आज उत्तराखंड विधानसभा में इस पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है। सत्र में सीएम धामी का संबोधन शुरू होते ही विपक्ष ने जमकर हंगामा काटा।
महिला आरक्षण बिल को लेकर सदन में हो रही चर्चा
मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि मातृशक्ति सशक्तिकरण पर राजनीति करना गलत है। मातशक्ति ने हमेशा सिद्ध किया है कि वे जिम्मेदारी मिलने पर नेतृत्व करना भी जानती है। सीएम ने कहा प्रधानमंत्री ने मातृशक्ति को सम्मान दिलाने के लिए “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” लाने का काम किया है। उनका महिलाओं की बराबर भागीदारी सुनाश्चित करने का संकल्प था। लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं होने दिया।
विपक्ष ने महिलाओं को उनके अधिकारों से रखा वंचित
सीएम ने कहा आज लोकसभा में नारी शक्ति बिल गिरने को लेकर विशेष सत्र बुलाया गया है। लेकिन गठबंधन ने अपने रणनीतिक लाभ के कारण इस बिल को गिराने का काम किया है। बिल पास न होने के कारण विपक्ष के लोग मेज़ थपथपाने का काम कर रहे थे, यह पता चल रहा था कि विपक्ष ने हमेशा से ही महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखने का काम किया है।
जनता को गुमराह करने का काम कर रही कांग्रेस: CM
विशेष सत्र शुरू होते ही कांग्रेस ने संकल्प प्रस्ताव सदन में पेश किया। जिसके बाद, अध्यक्ष ने विपक्ष के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस महिलाओं के मुद्दे पर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। सीएम ने कहा लोकसभा सीटें बढ़ने पर हर राज्य को लाभ मिलता, लेकिन उसके बावजूद विपक्ष ने इस बिल का विरोध किया।
बैंकिंग व्यवस्था क्षेत्र में मजबूत बन रही महिलाएं
सीएम ने कहा पिछले 60 सालों तक कांग्रेस का शासन रहा, लेकिन बेटियों को विपक्ष ने हमेशा से पीछे रखने का काम किया है। सीएम धामी ने कहा मोदी सरकार के नेतृत्व में महिलाओं को बैंकिंग व्यवस्था क्षेत्र में मजबूत बनाया जा रहा है। इसके अलावा जन-धन योजना के माध्यम से महिलाएं बढ़ चढ़कर बचत कर आत्मनिर्भर बन रही है।
