,

रिटायर्ड ब्रिगेडियर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम धामी, बोले दोषियों पर जल्द होगी कठोर कार्रवाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई फायरिंग में जान गंवाने वाले सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के आवास पर पहुंचे। सीएम ने ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई फायरिंग में जान गंवाने वाले सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के आवास पर पहुंचे। सीएम ने ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अधिकारियों को प्रदेश में ऑपरेशन प्रहार चलाकर अवांछित और हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें