उत्तराखंड में BJP को आज लगेगा बड़ा झटका, भाजपा के 6 बड़े नेता करेंगे कांग्रेस ज्वाइन

 उत्तराखंड में BJP को आज लगेगा बड़ा झटका, भाजपा के 6 बड़े नेता करेंगे कांग्रेस ज्वाइन

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ने लगा है। भाजपा ने कांग्रेस समेत अन्य दलों व संगठनों के लिए अपने दरवाजे खोले तो अब कांग्रेस भी भाजपा पर पलटवार की तैयारी में है।

आज बड़ा सियासी उलटफेर:- आज शनिवार 28 मार्च का दिन उत्तराखंड कांग्रेस के लिए बेहद खास रहने वाला है। ऐसी चर्चा है कि विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य के 6 बड़े नेता कांग्रेस ज्वाइन करने वाले हैं। जिन नेताओं की कांग्रेस ज्वाइन करने की चर्चा है वो उत्तराखंड की 6 महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों से जुड़े हैं। यानी कांग्रेस विधानसभा चुनाव 2027 के 9 महीने पहले ही विधानसभा सीटों पर फील्डिंग सेट करने की तैयारी कर चुकी है।

6 बड़े बीजेपी और निर्दलीय नेता:- सूत्रों के अनुसार इन 6 नेताओं और 6 विधानसभा सीटों में गढ़वाल मंडल से तीन तो कुमाऊं मंडल से भी तीन सीटें शामिल हैं। गढ़वाल मंडल से उत्तरकाशी जिले की घनसाली विधानसभा सीट पर सक्रिय पूर्व विधायक भीमलाल आर्या, मसूरी विधानसभा सीट पर सक्रिय पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता और रुड़की विधानसभा सीट पर सक्रिय पूर्व मेयर गौरव गोयल आज कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इनमें कुछ बीजेपी से हैं तो कुछ निर्दलीय हैं। दिलचस्प बात ये है कि अभी हफ्ते भर पहले ही रुड़की के विधायक प्रदीप बत्रा उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं।

कुमाऊं मंडल से ये नेता:- उधर कुमाऊं मंडल के भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय पूर्व ब्लॉक प्रमुख और बीजेपी के जुझारू नेता लाखन सिंह नेगी, सितारगंज से पूर्व विधायक और बसपा नेता नारायण पाल और रुद्रपुर से पूर्व विधायक और बीजेपी नेता राजकुमार ठुकराल के भी कांग्रेस का हाथ थामने की चर्चा है। गौरतलब है कि अभी 20 मार्च को ही भीमताल से विधायक राम सिंह कैड़ा कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं।

Khabri Bhula

Related post