, ,

उत्तराखंड: सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस, एक की मौत, 8 गंभीर घायल

नैनीताल। प्रदेश में सड़क हादसे रुक ही नहीं रहे हैं। नैनीताल से एक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पर यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई। तो वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल है। एसडीआरएफ सब इंस्पेक्टर मनीष…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

नैनीताल। प्रदेश में सड़क हादसे रुक ही नहीं रहे हैं। नैनीताल से एक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पर यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई। तो वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल है।

एसडीआरएफ सब इंस्पेक्टर मनीष भाकुनी ने बताया बस में 14 लोग सवार थे, जो हल्द्वानी से डीडीहाट के लिए जा रही थी, इसी बीच बस रास्ते में पलट गई जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हुई है। वहीं पुलिस ने घटना की सूचना मृतक व घायलों के परिजनों को दे दी है।

बता दें कि नैनीताल जनपद में पूर्व में भी भीषण बस हादसा हो चुका है। नैनीताल जिले में 25 दिसंबर 2024 को हुए रोडवेज बस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई था और 25 लोग घायल हो गए थे। हादसे के समय बस में 29 यात्री सवार थे। रोडवेज बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही थी। तभी बस भीमताल इलाके में ओखल के पास गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे ने पुलिस-प्रशासन के सड़क हादसों को रोकने के दावों पर सवाल खड़े कर दिए थे।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें