,

हरिद्वार: बाइक सवार दंपति को ट्रक ने कुचला, महिला की दर्दनाक मौत

हरिद्वार। उत्तराखण्ड के हरिद्वार से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। मंगलौर-दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर बाइक सवार दंपति को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दंपति उत्तर प्रदेश के छपार के रहने वाले हैं। जो रुड़की से घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान पीछे से…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

हरिद्वार। उत्तराखण्ड के हरिद्वार से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। मंगलौर-दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर बाइक सवार दंपति को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार दंपति उत्तर प्रदेश के छपार के रहने वाले हैं। जो रुड़की से घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी और बाइक में सवार दंपति को बुरी तरह कुचल दिया। जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी चालक को अरेस्ट कर लिया है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें