,

आईआईटी रुड़की के छात्र का शव गंगनहर से बरामद, पैर फिसलने से गंगनहर में था डूबा

रुड़की। 11 फरवरी को IIT Roorkee के एमबीए द्वितीय वर्ष के छात्र के गंगनहर में डूबने की घटना के बाद आखिरकार आज छात्र का शव बरामद कर लिया गया है। करीब 7 दिन तक चले सघन सर्च ऑपरेशन के बाद युवक का शव बरामद किया है। बता दें रुड़की में यह अब तक का सबसे…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

रुड़की। 11 फरवरी को IIT Roorkee के एमबीए द्वितीय वर्ष के छात्र के गंगनहर में डूबने की घटना के बाद आखिरकार आज छात्र का शव बरामद कर लिया गया है। करीब 7 दिन तक चले सघन सर्च ऑपरेशन के बाद युवक का शव बरामद किया है।

बता दें रुड़की में यह अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त सर्च ऑपरेशन माना जा रहा है, जिसमें SDRF, NDRF, आर्मी, जल पुलिस, स्थानीय पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें लगातार जुटी रहीं। मंगलवार सुबह महमदपुर झाल के पास गंगनहर में युवक का शव बरामद किया गया। इससे पहले दो बार नहर का पानी बंद किया गया था और सोमवार को एक बार फिर बड़े स्तर पर नहर का पानी रोककर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

बता दें इस अभियान में बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप के जवानों के साथ-साथ लगभग 20 प्रोफेशनल गोताखोरों को विशेष रूप से बुलाया गया था, जिनमें देश के मशहूर गोताखोर भी शामिल बताए जा रहे हैं। करीब 100 सदस्यीय टीम ने गंगनहर को बाल्मीकि घाट से आसफनगर झाल तक अलग-अलग आधुनिक तकनीकों की मदद से चप्पे-चप्पे पर खंगाला। ड्रोन, अंडरवॉटर सर्च उपकरण और अनुभवी गोताखोरों की सहायता से तलाशी अभियान को अंजाम दिया गया।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें