, ,

हरिद्वार: निर्माणाधीन मकान के सैप्टिक टैंक में शव मिलने से सनसनी

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र की गायत्री विहार कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान के नीचे खुले सेफ्टी टैंक से एक सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को निकलवाकर मोर्चरी में भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार, गायत्री विहार स्थित एक निर्माणधीन मकान में कई दिनों निर्माण कार्य बंद था। आसपास लोगों को मकान के…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र की गायत्री विहार कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान के नीचे खुले सेफ्टी टैंक से एक सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को निकलवाकर मोर्चरी में भिजवा दिया।

पुलिस के अनुसार, गायत्री विहार स्थित एक निर्माणधीन मकान में कई दिनों निर्माण कार्य बंद था। आसपास लोगों को मकान के पास काफी दुर्गंध आई तो शक हुआ। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सेफ्टी टैंक से शव बरामद हुआ. शव बरामद होते ही आसपास के इलाके में सनसनी मच गई।

मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव की स्थिति को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कई दिन पुराना है। दुर्गंध आने के बाद आसपास के लोगों को घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया. शुरुआती जांच में मृतक के शरीर पर चोट का कोई भी बाहरी निशान नहीं पाया गया है। इससे मौत के कारणों को लेकर रहस्य गहरा गया है।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लापता व्यक्तियों के रिकॉर्ड खंगाल रही है, साथ ही गायत्री विहार व आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि मृतक की पहचान की जा सके।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें