, ,

उत्तराखंड: गुलदार ने व्यक्ति को बनाया निवाला

पौड़ी। प्रदेश में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। विकास खंड पौड़ी के ग्राम पंचायत बाड़ा में गुलदार ने नेपाल मूल के एक व्यक्ति को निवाला बना लिया। वह गांव के समीप धारे में मकर संक्रांति के स्नान को सुबह करीब 6 बजे गया था। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी प्रशासन और वन…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

पौड़ी। प्रदेश में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। विकास खंड पौड़ी के ग्राम पंचायत बाड़ा में गुलदार ने नेपाल मूल के एक व्यक्ति को निवाला बना लिया। वह गांव के समीप धारे में मकर संक्रांति के स्नान को सुबह करीब 6 बजे गया था। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी प्रशासन और वन विभाग को दी है।

वहीं ग्राम पंचायत बाड़ा में गुलदार के हमले की घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। प्रशासन व वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुलदार दिखाई देने को लेकर लगातार वन विभाग को जानकारी दी जा रही थी। बावजूद इसके वन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। बाड़ा में मृतक का नाम लक्ष्मण बहादुर बताया जा रहा है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें