, , ,

सांसद त्रिवेंद्र रावत ने हरी झंडी दिखाकर अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस को लक्सर स्टेशन से किया रवाना

हरिद्वार। मंडल के लक्सर स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12358 (अमृतसर -कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस ) सहित 04 गाड़ियों के ठहराव दिए जाने के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गाड़ी संख्या 12358 के आज निरस्त होने के कारण गाड़ी के प्रतीकात्मक रूप से एक रैक का लक्सर स्टेशन पर स्वागत किया गया। त्रिवेंद्र सिंह…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

2 minutes

पढ़ने का समय

    हरिद्वार। मंडल के लक्सर स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12358 (अमृतसर -कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस ) सहित 04 गाड़ियों के ठहराव दिए जाने के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गाड़ी संख्या 12358 के आज निरस्त होने के कारण गाड़ी के प्रतीकात्मक रूप से एक रैक का लक्सर स्टेशन पर स्वागत किया गया। त्रिवेंद्र सिंह रावत सांसद/लोकसभा/हरिद्वार, पारितोष गौतम, संजीव कुमार/ नगर पालिका परिषद/लक्सर ने प्रतीकात्मक रूप से संचालित गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    मंडल के लक्सर स्टेशन पर नगर क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा हेतु लंबी दूरी की 04 गाड़ियां 14627 ( सहरसा- छैहरटा अमृत भारत एक्सप्रेस ),गाड़ी संख्या 14628 ( छैहरटा-सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस ), गाड़ी संख्या 12357 ( कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस ) एवं गाड़ी संख्या 12358 ( अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस ) का लक्सर स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।

    आज इस सुअवसर पर गाड़ी संख्या 12358 (अमृतसर कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस) के लक्सर स्टेशन पर ठहराव समय 12:18- 12: 20 बजे पर गाड़ी के स्वागत हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सुअवसर पर त्रिवेंद्र सिंह रावत/माननीय सांसद/लोकसभा हरिद्वार, संजीव कुमार/नगर पालिका परिषद/लक्सर एवं पारितोष गौतम/अपर मंडल रेल प्रबंधक/मुरादाबाद मंडल सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारीगण तथा अनेक संख्या में नगर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, यात्रीगण, रेलवे कर्मचारीगण, अनेक संख्या में मीडिया बंधुगण, मुरादाबाद मंडल सांस्कृतिक टीम, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स/उत्तर रेलवे/मुरादाबाद मंडल की टीम उपस्थित रहीं।

    विज्ञापन
    उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

    पारितोष गौतम/अपर मंडल रेल प्रबंधक ने फ्लॉवर पॉट भेंट कर त्रिवेंद्र सिंह रावत सांसद/लोकसभा हरिद्वार एवं संजीव कुमार/अध्यक्ष/नगर पालिका परिषद/ लक्सर का कार्यक्रम में स्वागत किया।

    स्टेशन पर सभी में लक्सर स्टेशन पर 04 अतिरिक्त लंबी दूरी की गाड़ियों के ठहराव दिए जाने के लिए उत्साह एवं खुशी थी।

    आज 12.01.2026 को अमृतसर से कोलकाता जाने वाली गाड़ी संख्या 12358 दुर्गियाना एक्सप्रेस के प्रतीकात्मक रैक को त्रिवेंद्र सिंह रावत सांसद /लोकसभा/हरिद्वार, संजीव कुमार/ अध्यक्ष/नगर पालिका परिषद/लक्सर एवं पारितोष गौतम/अपर मंडल रेल प्रबंधक/मुरादाबाद मंडल ने हरी झंडी दिखाकर गाड़ी को रवाना किया।

    लक्सर स्टेशन पर मंडल सांस्कृतिक टीम द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किए गए। निम्नलिखित गाड़ियों का उनके संचालन दिवस पर लक्सर स्टेशन पर नियमित ठहराव दिया गया है —

    गाड़ी संख्या 12358 ( अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस ) जिसका नियमित आगमन व प्रस्थान समय 12:18-12:20 बजे रहेगा I ( संचालन दिवस – अमृतसर स्टेशन से सोमवार एवं गुरुवार )।

    गाड़ी संख्या 14627 ( सहरसा- छैहरटा अमृत भारत एक्सप्रेस ) का JCO 12.01.2026 को सहरसा से चलकर लक्सर स्टेशन पर कल 13.01.2025 को आगमन व प्रस्थान समय साय: 18:32-18:34 बजे रहेगा I (संचालन दिवस :- सहरसा से सोमवार को केवल ) I

    3.गाड़ी संख्या 14628 ( छैहरटा-सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस ) का JCO 17.01.2026 को छैहरटा से चलने वाली का लक्सर स्टेशन पर 18.01.26 को आगमन व प्रस्थान समय प्रातः 06:21-06:23 बजे रहेगा I (संचालन दिवस – छैहरटा स्टेशन से शनिवार केवल )I

    4.गाड़ी संख्या 12357 ( कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस ) JCO 13.01.2026 को कोलकाता से चलने वाली गाड़ी का लक्सर स्टेशन पर 14.01.2026 को आगमन व प्रस्थान समय प्रातः 09:42-09:44 बजे रहेगा I ( संचालन दिवस :- कोलकाता से मंगलवार एवं शनिवार केवल )

    लेखक के बारे में

    विज्ञापन
    उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

    ताज़ा खबरें

    सभी देखें

    विज्ञापन
    उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

    पुरानी खबरें खोजें

    वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

    ये खबरें भी पढ़ें