,

उत्तराखंड में भाजपा नेता की बदमाशी: खुलेआम युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी रामपुर रोड पर ओमर होटल की पीछे जगफार्म निवासी 25 वर्षीय युवक नितिन लोहनी की कल देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मौके से भाजपा पार्षद अमित बिष्ट को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक भाजपा पार्षद अमित बिष्ट का भतीजा कान्हा नाम का…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी रामपुर रोड पर ओमर होटल की पीछे जगफार्म निवासी 25 वर्षीय युवक नितिन लोहनी की कल देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मौके से भाजपा पार्षद अमित बिष्ट को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक भाजपा पार्षद अमित बिष्ट का भतीजा कान्हा नाम का युवक उसके होटल में रिसेप्शनिस्ट का कार्य करता है। वहीं दूसरे पक्ष के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद दर्मवाल का भतीजा कोमल का उससे होटल के कमरे को लेकर पूर्व में विवाद था। जिस पर कोमल का दोस्त नितिन लोहनी व रिसेप्शनिस्ट कान्हा की रविवार रात लड़ाई हो गई। दोनों पक्षों की लड़ाई में रामपुर रोड के में जज फार्म निवासी नितिन लोहनी को गोली लगने से मौत हो गई है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें