, ,

उत्तराखंड: खाई में गिरी गाजियाबाद के पर्यटकों की कार, मामा-भांजी की मौत

नैनीताल। जिले के रामगढ़ में देर रात हुआ बड़ा हादसा हो गया। यहाँ रामगढ़ के गागर में मंगलवार की देर रात पर्यटकों की कार के खाई में गिरने से दो पर्यटकों की मौत हो गई और छह पर्यटक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की गाइडेंस में एसडीआरएफ…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

नैनीताल। जिले के रामगढ़ में देर रात हुआ बड़ा हादसा हो गया। यहाँ रामगढ़ के गागर में मंगलवार की देर रात पर्यटकों की कार के खाई में गिरने से दो पर्यटकों की मौत हो गई और छह पर्यटक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की गाइडेंस में एसडीआरएफ की टीम अपने उपकरणों की मदद से खाई में उतरी। वाहन में फंसे और बाहर छिटक गए लोगों को रेस्क्यू किया।

पुलिस ने नितिन (32) पुत्र विजेंद्र चौधरी निवासी गाजियाबाद, रुचि (39) पुत्री विजेंद्र चौधरी निवासी गाजियाबाद, निस्ता (14) पुत्री विखास निवासी गाजियाबाद, शामा पुत्री नितिन निवासी गाजियाबाद, कंचन (26) पत्नी नितिन निवासी गाजियाबाद, लवे (11) पुत्र विकास निवासी गाजियाबाद, सचिन (32) पुत्र विजेंद्र चौधरी निवासी गाजियाबाद और लक्शी (12) पुत्र विकास निवासी गाजियाबाद सभी को खाई से बाहर निकालकर भवाली सीएचसी पहुंचाया।

जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने सचिन और लक्शी को मृत घोषित कर दिया, साथ ही छह घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी सुशीला तिवारी रेफर किया। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि घायलों को हल्द्वानी एसटीएच भेजा गया है, साथ ही मृतकों के शव भवाली है। उन्होंने कहा कि सभी गाजियाबाद के रहने वाले हैं।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें