, ,

उत्तराखंड में भालू का आतंक: घास लेने गई महिला पर किया हमला, जंगल में काटनी पड़ी रात

चमोली। उत्तराखंड के पोखरी में एक महिला जंगल में घास लेने गई और लापता हो गई। खोजबीन के दौरान खून के धब्बे मिलने से जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई गई। रेस्क्यू टीम और ग्रामीणों ने मिलकर महिला की तलाश की। अगले दिन, महिला जंगल में जीवित मिली, जिससे सभी ने राहत की सांस…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

चमोली। उत्तराखंड के पोखरी में एक महिला जंगल में घास लेने गई और लापता हो गई। खोजबीन के दौरान खून के धब्बे मिलने से जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई गई। रेस्क्यू टीम और ग्रामीणों ने मिलकर महिला की तलाश की। अगले दिन, महिला जंगल में जीवित मिली, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।

मिलीं जानकारी के अनुसार पाव गांव की रामेश्वरी ( 42) साल घास लेने जंगल गई थी। देर तक नहीं लौटने पर तलाश शुरू की गई। ग्रामीण और वन विभाग ने सर्च अभियान चलाया। रात होने पर तलाश बंद कर दी गई। आज सुबह फिर तलाश शुरू की तो महिला जंगल मे बुरी तरह घायल मिली। भालू ने महिला का मुंह बुरी तरह नोच रखा है। भालू ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया और वह किसी तरह उसके चंगुल से छूट गई।

गांव से कुछ दूर पर ही जंगल है बताया कि भालू की सक्रियता इस क्षेत्र में लगभग दो माह से देखी गई है। लोग भालुओं के क्षेत्र में विचरण करने से खासे दहशत में हैं। तथा सामुहिक रुप से काश्तकारी या फिर मवेशियों के लिए चारापत्ती लेने के लिए जा रहे हैं।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें