, ,

उत्तराखंड सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां गगोलीहाट–पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर डूनी से चहज जाने वाले रास्ते में गुरुवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसा लगभग रात 11 बजे हुआ, जिसमें कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां गगोलीहाट–पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर डूनी से चहज जाने वाले रास्ते में गुरुवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसा लगभग रात 11 बजे हुआ, जिसमें कार सवार दो युवकों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार देर रात लगभग 11 बजे हुआ, हादसे में डूनी निवासी सुरेश सिंह (30 वर्ष) की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि पवन सिंह (35 वर्ष) निवासी ग्राम निगलटी गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही गंगोलीहाट कोतवाली से प्रभारी निरीक्षक कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पहुँची। जवानों ने घायल को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुँचाया, जहाँ उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जाँच शुरू कर दी है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें