,

उत्तराखंड: युवक की गला रेतकर नृशंस हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ। मृतक की पहचान आशु (20) पुत्र इसरार के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आशु देहरादून…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ। मृतक की पहचान आशु (20) पुत्र इसरार के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार आशु देहरादून में फर्नीचर का काम करता था, रविवार को वह काम से घर लौटा था और कुछ समय परिवार के साथ बिताने के बाद संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। सोमवार शाम करीब छह बजे एक पेट्रोल पंप के पास लोगों ने गन्ने के खेत में उसका शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, युवक का गला तेज धारदार हथियार से रेतकर हत्या की गई है।

एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हत्यारों की तलाश में टीमों को लगा चुकी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

परिजनों का कहना है कि आशु की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी रंजिश की जानकारी है। अचानक हुई इस निर्मम हत्या से परिवार सदमे में है। ग्रामीणों ने घटना की जल्द खुलासा कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस वारदात के कारणों और आरोपी तक पहुंचने के लिए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें