,

टिहरी में प्रसव के बाद बिगड़ी महिला की हालत, श्रीनगर बेस अस्पताल में तोड़ा दम

टिहरी। पहाड़ों में स्वास्थ्य सेवाएं ठीक होने का नाम नहीं ले रही हैं। आज भी बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और डॉक्टरों की लापरवाही से कई प्रसूताएं जान से हाथ धो बैठ रही हैं। टिहरी गढ़वाल जिले के #घनसाली क्षेत्र में ग्राम पंचायत सेम बासर की रवीना कठैत (22) पत्नी कुलदीप कठैत को गुरुवार सुबह 6 बजे…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

टिहरी। पहाड़ों में स्वास्थ्य सेवाएं ठीक होने का नाम नहीं ले रही हैं। आज भी बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और डॉक्टरों की लापरवाही से कई प्रसूताएं जान से हाथ धो बैठ रही हैं। टिहरी गढ़वाल जिले के #घनसाली क्षेत्र में ग्राम पंचायत सेम बासर की रवीना कठैत (22) पत्नी कुलदीप कठैत को गुरुवार सुबह 6 बजे प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद परिजन महिला को पीएचसी पिलखी ले गए।

पिलखी पीएचसी में महिला ने सुबह करीब 8 बजे बच्चे को जन्म दिया। देर शाम को महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। चिकित्सकों के अनुसार महिला को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया। शुक्रवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें