, ,

उत्तराखंड: शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म ,मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। बरेली रोड निवासी युवक हल्द्वानी क्षेत्र की एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ लगातार संबंध बनाता रहा, युवती द्वारा जब शादी का दबाव बनाया तो वह साफ मुकर गया, तथा उत्पीड़न करने लगा। काठगोदाम थाना क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने गौजाजाली निवासी एक युवक पर शादी…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

हल्द्वानी। बरेली रोड निवासी युवक हल्द्वानी क्षेत्र की एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ लगातार संबंध बनाता रहा, युवती द्वारा जब शादी का दबाव बनाया तो वह साफ मुकर गया, तथा उत्पीड़न करने लगा।

काठगोदाम थाना क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने गौजाजाली निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर पिछले छह महीने से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका प्रेम संबंध शनि बाजार गेट, गौजाजाली निवासी जावेद से था। आरोप है कि जावेद ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने कहा कि आरोपी ने कभी अपने घर तो कभी होटलों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक 22 अगस्त को जब उसने शादी को लेकर दबाव डाला तो जावेद मुकर गया और संबंध खत्म करने की बात कह दी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी जावेद के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें