,

CM धामी ने डिजिटल पत्रकारिता को बताया सूचना क्रांति का सशक्त माध्यम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अमर उजाला डिजिटल ऑफिस का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने अमर उजाला समूह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डिजिटल मीडिया आज की बदलती दुनिया में त्वरित, सटीक और व्यापक सूचना प्रसारण का प्रभावी माध्यम बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अमर उजाला डिजिटल ऑफिस का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने अमर उजाला समूह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डिजिटल मीडिया आज की बदलती दुनिया में त्वरित, सटीक और व्यापक सूचना प्रसारण का प्रभावी माध्यम बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से राज्य और देश की जनता तक सही एवं सकारात्मक समाचार पहुँचाना लोकतंत्र को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमर उजाला डिजिटल प्लेटफॉर्म राज्य की सांस्कृतिक, सामाजिक और विकासात्मक उपलब्धियों को भी प्रमुखता से प्रस्तुत करेगा।

मुख्यमंत्री ने कार्यालय परिसर का अवलोकन करते हुए डिजिटल समाचार कक्ष और तकनीकी सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में मीडिया संस्थानों के सहयोग को महत्वपूर्ण मानती है और हर स्तर पर सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें