,

उत्तराखंड: लगातार बारिश के चलते 59 से ज्यादा सड़कें अब भी अवरुद्ध

देहरादून।उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। ज्यादातर जिलों में बारिश की बारिश की बौछारें पड़ रही है। देहरादून में भारी बारिश होने से अधिकतर इलाकों में जलभराव की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए सोमवार को देहरादून जिले में इंटर तक के सभी स्कूल बंद…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

2 minutes

पढ़ने का समय

देहरादून।उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। ज्यादातर जिलों में बारिश की बारिश की बौछारें पड़ रही है। देहरादून में भारी बारिश होने से अधिकतर इलाकों में जलभराव की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए सोमवार को देहरादून जिले में इंटर तक के सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक आज देहरादून समेत 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग देहरादून की तरफ से देहरादून में अत्यधिक बारिश और कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के आसार जताए गए हैं। गौरतलब कि मानसून सीजन में भारी बारिश से कई क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव और भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गौर हो कि उत्तराखंड मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल एवं उधम सिंह नगर में ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की अपील की है। जबकि राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गरज, आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

वहीं जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह ने भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए कुमाऊं मंडल के तीन जिलों में स्कूलों आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से तवाघाट-घटियाबगड़-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 59 सड़कें बंद हैं। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों की 36 सड़कें शामिल हैं। पिथौरागढ़ जिले में तवाघाट-घटियाबगड़-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग में मलघट के पास मलबा आया है। इसी जिले में धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग किलोमीटर 56.700 पर बड़े पत्थर आने से बंद है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें