,

उत्तराखंड: नहर में गिरी कार, तीन दिन के मासूम सहित 4 लोगों की मौत

हल्द्वानी। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है,जहां फायर स्टेशन के पीछे एक कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। जिससे एक ही परिवार के चार सदसयों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार परिवार रामपुर स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल से बच्चे की डिलीवरी के बाद…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

हल्द्वानी। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है,जहां फायर स्टेशन के पीछे एक कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। जिससे एक ही परिवार के चार सदसयों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार परिवार रामपुर स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल से बच्चे की डिलीवरी के बाद किच्छा जा रहे थे,लेकिन तभी फायर स्टेशन के पीछे उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में समा गई। सना मंडी समिति के गेट के सामने कैनाल नहर में हुई। सड़क हादसे में चार की दर्दनाक मौत हो गई ।फायर स्टेशन के पीछे हुई इस घटना में तत्काल फायर कमिर्यो ने रेस्क्यू अभियान चलाया। दो गंभीर रूप से घायल है। कार में सवार महिला की जहां जान बच गई वहीं उसका तीन दिन पहले जन्मा बच्चा नहीं बच सका। उसके पति की भी मौत हो गई। इस दौरान एक फायर कर्मी नहर के बहाव में बह भी गया, लेकिन उसने कार चालक को भी बचाया व खुद भी अपनी जान बचाई। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हुई है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें