,

बदरीनाथ हादसा: पहाड़ी से गिरा कार के ऊपर पत्थर, महिला की मौत, दो घायल

गोपेश्वर/चमोली। उत्तराखंड के बद्रीनाथ राष्ट्रीय मार्ग पर सोमवार सुबह बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। जोशीमठ से चमोली की तरफ जा रही एक कार के ऊपर पत्थर गिरने से एक सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक महिला हरियाणा की है। जबकि घायल…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

गोपेश्वर/चमोली। उत्तराखंड के बद्रीनाथ राष्ट्रीय मार्ग पर सोमवार सुबह बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। जोशीमठ से चमोली की तरफ जा रही एक कार के ऊपर पत्थर गिरने से एक सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक महिला हरियाणा की है। जबकि घायल पिता और बेटी को पीपलकोटी अस्पताल लाया जा गया है।

बता दें कि उत्तराखंड में इन दिनों खूब बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। वहीं जगह-जगह से नुकसान की खबरे भी सामने आ रही हैं। केदारनाथ पैदल मार्ग पर छोटी लिनचोली मे तेज बारिश के बाद बारसाती नाला उफान पर आ गया, जिसके बाद भारी मात्रा मे मलबा दुकानों के अंदर घुस गया। लगभग आधा दर्ज दुकानों के भीतर मलबा आ गया, जिससे दुकानदारो को काफी नुकसान हुआ। वहीं पैदल मार्ग पर भी पत्थर व मलबा आने से आवागमन मे भी दिक्कतें हो रही हैं. श्रद्धालु बमुश्किल ही आवागमन कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें