,

उत्तराखंड सड़क हादसा: खाई में गिरी बाइक, दो की मौत

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक बाइक खाई में गिरने से दो युवको की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम करीब 7 बजे सचिन कुमार(30) पुत्र सोमप्रकाश और रवि कुमार(26) पुत्र कवरपाल निवासी ग्राम संदली थाना जटलाना जिला यमुनानगर हरियाणा…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक बाइक खाई में गिरने से दो युवको की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम करीब 7 बजे सचिन कुमार(30) पुत्र सोमप्रकाश और रवि कुमार(26) पुत्र कवरपाल निवासी ग्राम संदली थाना जटलाना जिला यमुनानगर हरियाणा दोनों ही बद्रीनाथ के दर्शन कर वापस लौट रहे थे, लेकिन जैसे ही वह चमोली बदरीनाथ हाईवे पर पहुंचे तभी टैया पुल पास अचानक युवकों की बाइक पर पत्थर गिर गए। जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और दोनों ही गंभीररूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें बाइक हाईवे पर गिरी मिली। वहीं युवक खाई में गिरे हुए थे, लेकिन पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें