, ,

उत्तराखंड: आदमखोर गुलदार को वन विभाग ने किया ढेर

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लॉक में आदमखोर गुलदार का आतंक खत्म हो गया हैं। वन विभाग की टीम ने गुलदार को मार दिया हैं बीते दिन गुलदार ने मखेत-आश्रम की एक महिला को अपना निवाला बनाया था। गुस्साए ग्रामीणों ने कहा कि दस दिन पहले भी गुलदार ने एक महिला को मार दिया…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

2 minutes

पढ़ने का समय

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लॉक में आदमखोर गुलदार का आतंक खत्म हो गया हैं। वन विभाग की टीम ने गुलदार को मार दिया हैं बीते दिन गुलदार ने मखेत-आश्रम की एक महिला को अपना निवाला बनाया था। गुस्साए ग्रामीणों ने कहा कि दस दिन पहले भी गुलदार ने एक महिला को मार दिया था, लेकिन वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

दरअसल, मखेत-आश्रम की घटना के बाद लोगों ने काफी गुस्सा था। ग्रामीणों ने ऐलान किया था कि यदि वन विभाग ने उनकी सुरक्षा को लेकर कोई कदम नहीं उठाया तो वो बुधवार 12 जून सुबह दस बजे वन विभाग के जाखणी कार्यालय में तालाबंदी और मयाली बाजार में चक्का जाम करेंगे। हालांकि उससे पहले ही आदमखोर गुलदार के मरने की खबर आ गई।

बता दें कि मंगलवार शाम आठ बजे के करीब जखोली ब्लॉक के मखेत-आश्रम में 65 वर्षीय महिला रामेश्वरी देवी पत्नी कैलाश सिंह बुटोला घर में खाना बना रही थी। इस दौरान घात लगाए गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। गुलदार ने बुजुर्ग महिला पर कई वार करते हुए मौत के घाट उतार दिया। आस-पास कमरों में मौजूद परिजन जब तक कुछ समझ पाते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इसके बाद गांव में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने कहा कि बीते दस दिनों के भीतर गुलदार दो महिलाओं को अपना निवाला बना चुका है। बीती 30 मई को डांडा चमसारी में रूपा देवी को गुलदार ने अपना निवाला बनाया था, जबकि देवल गांव में घास काट रही ईश्वरी देवी को भी गुलदार ने अपना निवाला बनाया। अब तक क्षेत्र में गुलदार दस महिलाओं पर हमला कर चुका है, जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि बीते दिनों घटी घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग कार्यालय में आक्रोश जताया, जबकि डीएफओ को भी बंदी बनाया था।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें