, ,

देहरादून: नाबालिग को बहला फुसला कर अपने साथ भाग ले जाने वाला गिरफ्तार

देहरादून। रायवाला थाना क्षेत्र अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हुई नाबालिग को पुलिस ने गाजियाबाद से बरामद कर लिया है। मौके से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक युवक नाबालिग को बहला फुसला कर अपने साथ भाग ले गया था। पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायालय में पेश…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। रायवाला थाना क्षेत्र अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हुई नाबालिग को पुलिस ने गाजियाबाद से बरामद कर लिया है। मौके से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक युवक नाबालिग को बहला फुसला कर अपने साथ भाग ले गया था। पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया। जहां कोर्ट के आदेश पर आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

रायवाला थाना प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि नाबालिग 17 मई को घर से लापता हुई थी। 20 मई को गुमशुदा के भाई ने पुलिस को जानकारी देकर मदद की गुहार लगाई थी। जांच में पुलिस को पता चला कि डोईवाला निवासी दीपक दास नाबालिग को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। नाबालिग को बरामद करने के लिए पुलिस टीम ने पहले पंजाब फिर हैदराबाद और फिर गाजियाबाद में छापेमारी की और नाबालिग को युवक के कब्जे से बरामद कर लिया।

पुलिस से बचने के लिए युवक लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। फिलहाल आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में अग्रिम जांच और कार्रवाई शुरू की है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें