, ,

उत्तराखंड: रोडवेज ने मारी बाइक को टक्कर, युवक की मौत

रामनगर । उत्तराखंड के रामनगर से एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है, जहां एक रोडवेज बस ने एक बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई और उसकी मां गंभीर रूप से धायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के रामपुर निवासी मोहमद तारूख(28) पुत्र मोहमद फारूक…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

रामनगर । उत्तराखंड के रामनगर से एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है, जहां एक रोडवेज बस ने एक बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई और उसकी मां गंभीर रूप से धायल हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के रामपुर निवासी मोहमद तारूख(28) पुत्र मोहमद फारूक खान अपनी 60 वर्षीय मां सदिया का इलाज कराने के लिए बाइक से रामनगर आ रहा था। उसने रामनगर से करीब दो किलोमीटर पहले रामनगर नेशनल हाईवे—309 पर चिलकिया के पास उसने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक किया,लेकिन तभी पीछे से हरिद्वार जा रही भवाली डिपो की बस ने बाइक को अपने चपेट में ले लिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी मां गंभीररूप से घायल हो गई।

राहगीरों के पुलिस को सूचना देने पर उनकी टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉटम के लिए भेज दिया। वहीं घायल मां को नजदीकी अस्पताल ले गए जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अन्य परिजनों को खबर कर युवक के शव को उन्हें सौंप दिया।

लेखक के बारे में

3 responses to “उत्तराखंड: रोडवेज ने मारी बाइक को टक्कर, युवक की मौत”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें