, ,

उत्तराखंड: ट्रक गिरा खाई में,चालक की मौत,दो घायल

नई टिहरी। उत्तराखंड के नई टिहरी से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आयी है। जहां एक ट्रक गहरी खाई में जा गिरा,जिससे चालक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक ऋषिकेश से उत्तरकाशी की ओर जा रहा था। लेकिन तभी मांडू गांव के पास…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

नई टिहरी। उत्तराखंड के नई टिहरी से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आयी है। जहां एक ट्रक गहरी खाई में जा गिरा,जिससे चालक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक ऋषिकेश से उत्तरकाशी की ओर जा रहा था। लेकिन तभी मांडू गांव के पास ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा,जिससे दुर्घटना में चालक की मौत हो गई और दो लोग गंभीररूप से घायल हो गए।

सूचना ​मिलने पर कांडीखाल चौकी पुलिस और कोटीकॉलोनी एसआरडीएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशकत के बाद घायलो को खाई से बाहर निकाला और तीनों को 108 की मदद से जिला अस्पताल बौराड़ी लाया गया,जहां वाहन चालक विनोद को मृत घोषित कर दिया गया,वहीं घायलों को प्रा​थमिक उपचार के बाद उनकी ​स्थिति का देखते हुए उन्हें हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

कोतावली निरीक्षक अंजय कुमार जाटव ने बताया कि मृतक की पहचान विनोद(30) पुत्र विशन धरासू उत्तरकाशी और घायल परिचालक विजय सिंह(21)पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी जड़ीपानी चंबा और संतोष(34)पत्नी शिवम वर्मा निवासी सरस्वती बिहार हरिद्वार के रूप में हुई है।

लेखक के बारे में

2 responses to “उत्तराखंड: ट्रक गिरा खाई में,चालक की मौत,दो घायल”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें