, ,

ग्लेशियर टूटा, 8 की मौत…चमोली में हिमस्खलन हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच

चमोली। 28 फरवरी को चमोली जिले में माणा के पास हुए भारी हिमस्खलन की चपेट में बीआरओ के 54 श्रमिक आ गए थे। आईटीबीपी और सेना के जवानों ने रेस्क्यू अभियान कर सभी लोगों को ढूंढा, जिसमें से 46 सुरक्षित रेस्क्यू किए, जबकि आठ की मौत हो गई थी। अब इस पूरे मामले को लेकर…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

चमोली। 28 फरवरी को चमोली जिले में माणा के पास हुए भारी हिमस्खलन की चपेट में बीआरओ के 54 श्रमिक आ गए थे। आईटीबीपी और सेना के जवानों ने रेस्क्यू अभियान कर सभी लोगों को ढूंढा, जिसमें से 46 सुरक्षित रेस्क्यू किए, जबकि आठ की मौत हो गई थी।

अब इस पूरे मामले को लेकर राज्य सरकार के निर्देश पर जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं। जोशीमठ उप जिलाधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी के द्वारा जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि इस पूरे घटनाक्रम में जान माल दोनों की हानि हुई है, लिहाजा मजिस्ट्रेट जांच बेहद जरूरी है। इसलिए जोशीमठ के उप जिलाधिकारी को इसकी जांच सौंपी गई है।

उप जिलाधिकारी द्वारा ना केवल मजदूरों, बल्कि बीआरओ के अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की जाएगी। इसके साथ ही मौके का मुआयना करने के बाद 15 दिनों में इस पूरे घटना की तह तक जाएंगे जांच में यह भी साफ हो जाएगा कि आखिरकार मजदूरों के रुकने खाने-पीने और रात को सोने की व्यवस्था बेहतर तरीके से की थी या नहीं या नहीं, घटना में कोई मानवीय भूल तो नहीं है, क्योंकि मौसम विभाग ने पहले ही उत्तराखंड के कई जिलों में एवलॉन्च की चेतावनी जारी कर दी थी।

लेखक के बारे में

2 responses to “ग्लेशियर टूटा, 8 की मौत…चमोली में हिमस्खलन हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें