, ,

चमोली: माणा एवलांच रेस्क्यू ऑपरेशन, 4 मजदूरों की मौत, 50 का रेस्क्यू

चमोली। उत्तराखंड के माणा में आए एवलॉन्च के दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ग्लेशियर के मलबे से रेस्क्यू किए गए 4 मजदूर को बचाया नहीं जा सका है। उसकी जान चली गई है। पीआरओ डिफेंस देहरादून लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव की ओर से बताया गया है कि हिमस्खलन की चपेट में आए चार…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

चमोली। उत्तराखंड के माणा में आए एवलॉन्च के दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ग्लेशियर के मलबे से रेस्क्यू किए गए 4 मजदूर को बचाया नहीं जा सका है। उसकी जान चली गई है। पीआरओ डिफेंस देहरादून लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव की ओर से बताया गया है कि हिमस्खलन की चपेट में आए चार श्रमिकों की मौत हो गई है। पांच की तलाश जारी है। 50 मजदूर सुरक्षित है।

रेस्क्यू में लगे हैं 6 हेलीकॉप्टर: सड़कें अवरुद्ध होने के कारण कुल 06 हेलीकॉप्टरों को लोगों को निकालने के लिए तैनात किया गया है। हेलीकॉप्टरों में भारतीय सेना विमानन के 3 चीता हेलीकॉप्टर, भारतीय वायु सेना के 2 चीता हेलीकॉप्टर और भारतीय सेना द्वारा किराए पर लिया गया एक नागरिक हेलीकॉप्टर शामिल है।

उधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद मौके पर पहुंचकर हालात का जाएजा लिया है। सीएम धामी आज सुबह मौसम साफ होते ही देहरादून से ज्योतिर्मठ पहुंचे। सीएम धामी ने हेलीपैड पर ही रेस्क्यू कर लाए जा रहे मजदूरों का हालचाल लिया। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों और सेना के अधिकारियों से हालात का अपडेट लिया। सीएम धामी ने अस्पताल में एडमिट मजदूरों का भी हालचाल जाना है।

लेखक के बारे में

21 responses to “चमोली: माणा एवलांच रेस्क्यू ऑपरेशन, 4 मजदूरों की मौत, 50 का रेस्क्यू”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें