, ,

बद्रीनाथ धाम के पास ग्लेशियर टूटा, BRO के 57 मजदूर मलबे में दबे

चमोली। उत्तराखंड के माणा में ग्‍लेशियर टूटने से बीआरओ कैंप को नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार माणा गांव के ऊपर आए इस एवलांच में 57 मजदूरों के दबे होने की सूचना है। 10 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मौके पर राहत का काम जारी है। SDRF, NDRF, जिला प्रशासन, आईटीबीपी और…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

चमोली। उत्तराखंड के माणा में ग्‍लेशियर टूटने से बीआरओ कैंप को नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार माणा गांव के ऊपर आए इस एवलांच में 57 मजदूरों के दबे होने की सूचना है। 10 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मौके पर राहत का काम जारी है। SDRF, NDRF, जिला प्रशासन, आईटीबीपी और बीआरओ की टीमें मौके पर हैं।

वहीं चमोली जनपद में हो रही बारिश और बर्फबारी को देखते हुए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने आईआरएस से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि अधिकारियों को बाधित हुई सड़कों पर यातायात सुचारू करने तथा क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों का सुधारीकरण कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों कई इलाकों में बीते 24 घंटों से बर्फबारी हो रही है. जबकि निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी है। केदारनाथ धाम, त्रियुगीनारायण, तुंगनाथ, चोपता सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग समेत अन्य जिलों में बारिश और बर्फबारी की स्थिति अभी बनी रहेगी।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

लेखक के बारे में

7 responses to “बद्रीनाथ धाम के पास ग्लेशियर टूटा, BRO के 57 मजदूर मलबे में दबे”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें