, ,

उत्तराखंड: नशे में धुत फौजी ने पत्नी, बेटे पर किया दरांती से हमला

नैनीताल/हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जहां नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी के सिर पर दरांती से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। इस घटना के दौरान घर में मौजूद बेटा जब अपनी मां के बचाव के लिए आगे आया तो आरोपी पिता ने उसकी अंगुली भी…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

2 minutes

पढ़ने का समय

नैनीताल/हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जहां नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी के सिर पर दरांती से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। इस घटना के दौरान घर में मौजूद बेटा जब अपनी मां के बचाव के लिए आगे आया तो आरोपी पिता ने उसकी अंगुली भी काट दी।

पुलिस के मुताबिक बुखारी थाना क्षेत्र के नवाड़ सैलानी फतेहपुर मुखानी निवासी पूर्व फौजी अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहता है। पत्नी ने तहरीर देते हुए कहा है कि 23 फरवरी की रात वह घर में साफ सफाई कर रही थी, तभी उसका पति नशे की हालत में घर पहुंचा। वह कुछ समझ पाती इससे पहले ही पति हाथ में दरांती लेकर पहुंच गया और उसके सिर पर हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गई।

इस दौरान बेटा उसे बचाने दौड़ा तो पति ने उस पर भी ताबड़तोड़ हमले कर दिया और दरांती से उसकी अंगुलियां कट गई। दोनों बुरी तरह लहूलुहान होकर वहीं तड़पने लगे। जिसके बाद नशे में धुत फौजी ने गैस सिलेंडर खोल पूरे परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की। इस दौरान पत्नी और बच्चों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। हंगामा होता देख आसपास के लोग भी आ गए, जहां मौका पाकर आरोपी पति फरार हो गया। पत्नी ने पति के खिलाफ लिखित तहरीर दी है जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के साथ आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। बताया जा रहा की हमलावर पति पत्नी के नाम दर्ज प्लॉट अपने नाम कराना चाहता था, जिसको लेकर बार पत्नी बार-बार इनकार कर रही थी। पत्नी ने बताया कि पति शराबी प्रवृत्ति का है। उसकी आदतों के चलते प्लॉट को उसके नाम नहीं कर रही थी, जिसके चलते उसने हमला किया है।

लेखक के बारे में

27 responses to “उत्तराखंड: नशे में धुत फौजी ने पत्नी, बेटे पर किया दरांती से हमला”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें