,

ऋषिकेश: पेट्रोल की बोतल लेकर टावर पर चढ़ा शख्स, मचा हड़कंप

ऋषिकेश। हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे के श्यामपुर में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक पंचर की दुकान चलाने वाला शख्स पेट्रोल की बोतल लेकर टावर के ऊपर चढ़ गया। जिससे पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच चुकी है। दरअसल, पेट्रोल पंप के बाहर व्यक्ति की दुकान थी। वह…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

ऋषिकेश। हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे के श्यामपुर में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक पंचर की दुकान चलाने वाला शख्स पेट्रोल की बोतल लेकर टावर के ऊपर चढ़ गया। जिससे पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच चुकी है।

दरअसल, पेट्रोल पंप के बाहर व्यक्ति की दुकान थी। वह पेट्रोल पंप बिका चुका है। पंप खरीदने वाले व्यक्ति ने पंप के सामने दीवार खड़ी कर अपनी भूमि को कब्जे में ले लिया। जिसके चलते पंचर की दुकान भी बंद हो गई है। अब दुकान की मांग को लेकर पंचर लगाने वाला व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ गया है। उसका कहना है कि जब तक भूमि खरीदने वाला व्यक्ति उसे दुकान देने का आश्वासन नहीं देता तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा। वहीं, मौके पर पुलिस बल के साथ ही फायर की टीम भी पहुंच चुकी है।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि एक व्यक्ति जिसका नाम अनूप थपलियाल है, जिसकी पंचर की दुकान थी। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है, जो अनूप को नीचे उतारने के लिए समझा रही है। फिलहाल, वो करीबन ढाई घंटे से टावर पर ही चढ़कर बैठा है। जल्द ही उसे सही सलामत उतार लिया जाएगा।

लेखक के बारे में

2 responses to “ऋषिकेश: पेट्रोल की बोतल लेकर टावर पर चढ़ा शख्स, मचा हड़कंप”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें