,

उत्तराखंड: HMPV को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जारी की गाइडलाइन

देहरादून। चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस की वजह से वायरल बुखार और श्वसन संक्रमण के बड़े मामले सामने आ रहे हैं। यह वायरस अब चीन से बाहर भी फैलने लगा है। इस वायरस से संक्रमण के मामले अब मलेशिया और हॉन्गकॉन्ग में भी सामने आए हैं। वैश्विक स्तर पर तेजी से फैल रहा ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी)…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

2 minutes

पढ़ने का समय

देहरादून। चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस की वजह से वायरल बुखार और श्वसन संक्रमण के बड़े मामले सामने आ रहे हैं। यह वायरस अब चीन से बाहर भी फैलने लगा है। इस वायरस से संक्रमण के मामले अब मलेशिया और हॉन्गकॉन्ग में भी सामने आए हैं। वैश्विक स्तर पर तेजी से फैल रहा ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य निदेशालय ने सभी जिलों को रोकथाम व बचाव के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ सुनीता टम्टा ने एडवाइजरी जारी की है। इसके परिचालन के लिए राज्य के सभी जिला अधिकारियों को परिपत्र जारी किया गया।

प्रभारी स्वास्थ्य महानिदेशक डाॅ. सुनीता टम्टा ने सभी जिलों के डीएम व सीएमओ को सभी अस्पतालों में इन्फ्लूएंजा व निमोनिया रोगियों के उपचार के लिए आइसोलेशन बेड, वार्ड, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन की व्यवस्था करने को कहा है। इसके अलावा सभी मेडिकल कॉलेज, जिला चिकित्सालय, संयुक्त चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों के साथ चिकित्सा उपकरण, डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

एडवाइजरी के अनुसार अभी तक इस वायरस का प्रदेश में कोई भी रोगी नहीं पाया गया है। इसके बावजूद एहतियातन व्यवहार करने की हिदायत की गई है। दिए निर्देशों के अनुसार बच्चों एवं बुजर्गों तथा किसी अन्य गम्भीर रोग से ग्रसित लोगों में विशेष सावधानी बरती जाए। छींकते या खांसते समय नाक और मुंह को ढकने के लिए रूमाल व टिश्यू का इस्तेमाल करें। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। साबुन और पानी से हाथी को स्वच्छ रखें। निर्देशों के अनुसार, अधिक मात्रा में पानी व तरल पदार्थों का सेवन करें तथा पौष्टिक आहार लें। सर्दी, जुकाम बुखार आदि के लक्षण होने पर चिकित्सकीय परामर्श लें तथा चिकित्सकीय परामर्श पर ही औषधि का सेवन करें। इस्तेमाल किये गये टिश्यू पेपर व रूमाल का पुन: उपयोग न करें। हाथ मिलाने से परहेज करें। लक्षण ग्रसित लोगों से नजदीकी संपर्क से बचें।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

चिकित्सीय परामर्श के बिना किसी भी औषधि का इस्तेमाल न करें। बार-बार आंख, नाक व मुंह को छूने से बचें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से परहेज करें। यह भी सुझाव दिया गया है कि किसी प्रकार का लक्षण होने पर, स्वयं ही स्वस्थ लोगों से दूरी बनाकर रखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें