, ,

हरिद्वार में सड़क हादसा, रोडवेज बस ने बाइक और स्कूटी सवारों को रौंदा, दो की मौत 

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में मंगलवार को एक रोडवेज बस ने दो बाइक सवार और एक स्कूटी सवार को कुचल दिया। जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ऋषिकेश डिपो की बस हरिद्वार से रुड़की की तरफ आ…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में मंगलवार को एक रोडवेज बस ने दो बाइक सवार और एक स्कूटी सवार को कुचल दिया। जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार ऋषिकेश डिपो की बस हरिद्वार से रुड़की की तरफ आ रही थी। लक्सर हाईवे पर नगला इमरती पर बस आगे चल रही दूसरी बस को गलत साइड से ओवरटेक करने लगी। इस दौरान बस ने दो बाइक और एक स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। बस की चपेट में आकर तीनों वाहन दूर तक घिसटते चले गए। वहीं, चालक बस मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई जिससे जाम लग गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने तीनों घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक घायल को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

सीओ पंत ने बताया कि हादसे में (28 वर्षीय) पंकज निवासी ग्राम मथाना थाना खानपुर लक्सर और (60 वर्षीय) टीकाराम निवासी शिवाजी नगर ढंढेरा की मौत हुई है, जबकि आकाश निवासी मोहनपुरा गंभीर रूप से घायल हो हुआ है। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है।

लेखक के बारे में

One response to “हरिद्वार में सड़क हादसा, रोडवेज बस ने बाइक और स्कूटी सवारों को रौंदा, दो की मौत ”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें