,

देहरादून प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में फरार तीसरा आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। डोईवाला प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। जानकारी के अनुसार देहरादून के डोईवाला के कुड़कावाला निवासी…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। डोईवाला प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है।

जानकारी के अनुसार देहरादून के डोईवाला के कुड़कावाला निवासी रमेशचंद का बेटा रामशंकर आठ दिसंबर को खानपुर क्षेत्र से लापता हो गया था। वह प्रापर्टी डीलर का काम करता था। रमेशचंद के प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने रामशंकर की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने जांच के दौरान 14 दिसंबर को खानपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरी गांव के रोबिन ओर अक्षय से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि तीन साथियों ने मिलकर लूट के इरादे से रामशंकर को अगवा किया था और फिर पुलिस के डर से उसके मुंह पर टेप लगा दी थी।

जिससे दम घुटने से प्रापर्टी डीलर की मौत हो गई थी। तीनों ने उसका शव बाणगंगा नदी किनारे गढ्ढा खोदकर दबा दिया था। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था, जबकि पुलिस ने तीसरे आरोपी अंकित की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस अंकित के फोन को लगातार ट्रैस कर रही थी। खानपुर थाना निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर तीसरे आरोपी अंकित को हरिद्वार के रोशनाबाद बाद के तहसील तिराहे से पकड़ लिया गया। साथ ही कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।I

लेखक के बारे में

2 responses to “देहरादून प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में फरार तीसरा आरोपी गिरफ्तार”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें