,

मसूरी IAS अकादमी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की वेशभूषा में मिला युवक का शव

देहरादून। उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ मसूरी लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में कार्यरत एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। युवक का शव महिला की वेशभूषा में मिला है। इसके साथ ही युवक ने मेकअप भी किया हुआ था। मिलीं जानकारी के अनुसार मसूरी…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ मसूरी लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में कार्यरत एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। युवक का शव महिला की वेशभूषा में मिला है। इसके साथ ही युवक ने मेकअप भी किया हुआ था।

मिलीं जानकारी के अनुसार मसूरी लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में उस समय हड़कंप मच गया जब अकादमी में कार्यरत एक युवक का शव अकादमी परिसर के स्टाफ के कमरे से मिला। युवक ने स्टाफ के कमरे में ही रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हैरानी की बात तो ये थी की युवक ने साड़ी पहनी हुई थी। इसके साथ ही मेकअप भी किया हुआ था। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अनुकूल रावत के रूप में हुई है, जो अकादमी में ही काम करता था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्टाफ के कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि घटना के बारे में अब तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है और सभी संभावनाओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

गौर हो कि इस तरह का मामला पंतनगर से भी सामने आया था। एयरपोर्ट में एयर ट्रैफिक इंचार्ज का शव अपने कमरे में पंखे से लटका मिला था। मृतक के माथे पर बिंदी, होंठो पर लिपस्टिक और नाईट ड्रेस में मृतक को देख सब हैरान थे की आखिर उसने ये कदम क्यों उठाया था।

लेखक के बारे में

3 responses to “मसूरी IAS अकादमी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की वेशभूषा में मिला युवक का शव”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें