, ,

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी स्कार्पियो; तीन युवकों की मौके पर मौत

पिथौरागढ़। उत्तराखंड में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हादसों की वजह से सैकड़ों की संख्या में लोगों की जान जा रही है। ताजा हादसा पिथौरागढ़ में हुआ है, यहां जाजरदेवल थाना क्षेत्र के कनारी-पाभै मोटर मार्ग पर एक स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

पिथौरागढ़। उत्तराखंड में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हादसों की वजह से सैकड़ों की संख्या में लोगों की जान जा रही है। ताजा हादसा पिथौरागढ़ में हुआ है, यहां जाजरदेवल थाना क्षेत्र के कनारी-पाभै मोटर मार्ग पर एक स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई।

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह दौला निवासी कैलाश कापड़ी (42) पुत्र मथुरा दत्त कापड़ी, दीपक नगरकोटी (46) पुत्र जगदीश नगरकोटी और मखौलीगांव निवासी महेंद्र नगरकोटी (32) पुत्र दयालु नगरकोटी स्कार्पियो से खड़क्यामानू मंदिर के लिए निकले। इसी बीच उनकी कार 800 मीटर से अधिक गहरी खाई में गिर गई। जिसमे तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना के बाद पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पहुंचाया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों में कोहराम मचा है।

लेखक के बारे में

One response to “उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी स्कार्पियो; तीन युवकों की मौके पर मौत”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें