, ,

 टिहरी में बड़ा हादसा, ब्रेक फेल होने से पलटी ITBP की बस, 24 जवान घायल

टिहरी। उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन किसी न किसी जिले में सड़क हादसे में लोगों को जान गंवानी पड़ती है। प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में ज्यादातर सड़क हादसे होते हैं। वहीं अब ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव ड्यूटी से लौट रही आईटीबीपी जवानों…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

टिहरी। उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन किसी न किसी जिले में सड़क हादसे में लोगों को जान गंवानी पड़ती है। प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में ज्यादातर सड़क हादसे होते हैं। वहीं अब ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव ड्यूटी से लौट रही आईटीबीपी जवानों से भरी बस पलट गई। जिसमें से 24 जवान घायल हो गए हैं। 17 घायल जवानों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंड़ी और 7 जवानों को प्राथमिक उपचार के लिए नरेंद्र नगर लाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। बस ऋषिकेश से उत्तरकाशी की ओर जा रही थी।

प्रत्यक्षदर्शी नरेंद्र डंगवाल ने बताया कि आईटीबीपी की दो बसें जवानों को लेकर जा रही थी, तभी ताछिला के पास पहली बस के ब्रेक फेल हो गए और बस सड़क पर पलट गई। उन्होंने बताया कि आगरा खाल की तरफ आईटीबीपी की दूसरी बस के भी ब्रेक फेल हो गए थे, लेकिन चालक की सूझबूझ से बस सवार सभी जवान सुरक्षित हैं।

लेखक के बारे में

4 responses to “ टिहरी में बड़ा हादसा, ब्रेक फेल होने से पलटी ITBP की बस, 24 जवान घायल”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें