,

चमोली: नंदा घुंघटी ट्रैक पर गए एक ट्रैकर्स की मौत

चमोली। उत्तराखंड के चमोली से दुखद खबर सामने आ रही है। नंदाघुंघटी ट्रैक पर गए एक ट्रैकर की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैकर के शव को पोस्टमार्टम के बाद युवक के परिजनों के हवाले कर दिया है। बदरीनाथ वन प्रभाग के अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान राकेश पाठक…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

चमोली। उत्तराखंड के चमोली से दुखद खबर सामने आ रही है। नंदाघुंघटी ट्रैक पर गए एक ट्रैकर की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैकर के शव को पोस्टमार्टम के बाद युवक के परिजनों के हवाले कर दिया है।

बदरीनाथ वन प्रभाग के अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान राकेश पाठक (44) निवासी लखनऊ के रूप में हुई है। राकेश अपने सात साथियों के साथ ट्रैकिंग पर निकला था। ट्रैकर्स का दल 19 सितंबर को देहरादून से नंदाघुंघटी ट्रैक के लिए रवाना हुए थे। उनके साथ अन्य गाइड भी थे। 29 सितंबर को ट्रैकर्स का दल कैंप नंबर एक नन्दाघुंघटी पर्वत पर थे। इस दौरान अचानक राकेश के सीने में तेज दर्द हुआ और वो बेहोश हो गया। गाइड ने प्राथमिक उपचार के बाद राकेश को बेस कैंप हेमकुंड भिजवाया। 30 नवंबर को राकेश को कर्णप्रयाग अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के मुताबिक प्रथम दृष्टया राकेश की मौत हार्टअटैक से हुई है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें